अपना राज्य चुनें
इंदौर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, बस्ते जमा कर छोड़े विभागीय WhatsApp ग्रुप
मध्यप्रदेश 4 13 hours ago

इंदौर: अपनी लंबित मांगों को लेकर इंदौर जिले के पटवारियों ने मंगलवार शाम से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के पहले ही दिन पटवारियों ने अपने सरकारी बस्ते जमा कर दिए और विभागीय WhatsApp ग्रुप भी छोड़ दिए। इसके साथ ही उन्होंने नियमित शासकीय कार्यों से दूरी बना ली है।

पटवारी संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासन से धरना स्थल पर टेंट लगाने की अनुमति मिलने के बाद सभी पटवारी एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

पटवारियों की हड़ताल का असर राजस्व विभाग के कई महत्वपूर्ण कार्यों पर पड़ सकता है। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों से जुड़े कार्यों सहित कई सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है। ऐसे में आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रशासन और पटवारी संघ के बीच जल्द बातचीत होने की संभावना जताई जा रही है, ताकि गतिरोध समाप्त हो सके।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...