अपना राज्य चुनें
USA प्लेन हाईजैक की कोशिश? उड़ान के बीच कॉकपिट में घुसने दौड़ा यात्री, अरेस्ट
विदेश 1 3 minutes ago

अमेरिका में एक यात्री विमान के अंदर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक शख्स ने कथित तौर पर कॉकपिट में घुसने की कोशिश की. घटना यूनाइटेड एयरलाइंस की उस फ्लाइट में हुई जो शिकागो से मिनियापोलिस जा रही थी. सुरक्षा चिंता के चलते विमान को बीच रास्ते में ही विस्कॉन्सिन के मैडिसन एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा.

रिपोर्ट के मुताबिक, बोइंग 737 विमान शुक्रवार रात शिकागो के ओ’हेयर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हुआ था. विमान में 147 यात्री और 6 क्रू सदस्य सवार थे. उड़ान के दौरान एक यात्री के व्यवहार ने क्रू मेंबर्स और यात्रियों की चिंता बढ़ा दी.

एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ऑडियो रिकॉर्डिंग के मुताबिक, विमान के पायलट ने कंट्रोल रूम को बताया कि विमान में मौजूद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने एक “उपद्रवी यात्री” को हिरासत में ले लिया है. बाद में विमान को मैडिसन स्थित डेन काउंटी रीजनल एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां स्थानीय पुलिस और संघीय एजेंसियों की टीम पहले से मौजूद थी.

मामले को और गंभीर तब माना गया जब फ्लाइट क्रू ने इमरजेंसी ट्रांसपोंडर कोड “7500” सक्रिय किया. विमानन जगत में यह कोड आमतौर पर संभावित हाईजैकिंग या विमान में गैरकानूनी दखल की स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है.

घटना के बाद सामने आई एयर ट्रैफिक कंट्रोल की एक ऑडियो क्लिप में एक क्रू सदस्य को यह कहते सुना गया कि संदिग्ध यात्री ने कई बार कॉकपिट तक पहुंचने की कोशिश की थी. क्रू सदस्य ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उसे हथकड़ी लगाई गई थी, लेकिन कई कोशिशों के बाद आखिरकार उसे काबू में कर लिया गया. वह बार-बार कॉकपिट में घुसने की कोशिश कर रहा था.”

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...