अपना राज्य चुनें
FIFA World Cup 2026: 68 साल बाद बना अनोखा रिकॉर्ड, एक ही दिन में चार मुकाबले रहे ड्रॉ
स्पोर्ट्स 5 5 hours ago

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन फुटबॉल प्रशंसकों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 15 जून का दिन टूर्नामेंट के इतिहास में दर्ज हो गया, क्योंकि खेले गए सभी चार मुकाबले ड्रॉ रहे। 68 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब वर्ल्ड कप में एक ही दिन के सभी मैच बराबरी पर समाप्त हुए हों।

दिन के पहले मुकाबले में केप वर्डे ने शानदार रक्षात्मक प्रदर्शन करते हुए यूरोपियन चैम्पियन और 2010 की विश्व विजेता स्पेन को 0-0 से रोक दिया। इसके बाद बेल्जियम और मिस्र के बीच खेला गया मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं सऊदी अरब ने उरुग्वे जैसी मजबूत टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोककर सभी को प्रभावित किया।

दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला ईरान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया और मैच 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। न्यूजीलैंड के लिए इलिजाह जस्ट ने दो गोल किए, जबकि ईरान की ओर से रामिन रेजाइयन और मोहम्मद मोहेबी ने गोल दागे।

इससे पहले वर्ल्ड कप में एक ही दिन चार मुकाबलों के ड्रॉ होने का रिकॉर्ड 15 जून 1958 को स्वीडन वर्ल्ड कप में बना था। 68 साल बाद यह दुर्लभ संयोग फिर देखने को मिला।

वहीं एशियाई टीमों का शानदार प्रदर्शन भी जारी है। अब तक टूर्नामेंट में खेलने उतरी 6 एशियाई टीमों में से कोई भी हार नहीं पाई है। एशियाई देशों ने 2 मैच जीते हैं जबकि 4 मुकाबले ड्रॉ खेले हैं।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हर दिन नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और टूर्नामेंट लगातार रोमांचक होता जा रहा है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...