भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सितारे यशस्वी जायसवाल और नीतीश कुमार रेड्डी इन दिनों अपनी शानदार दोस्ती को लेकर चर्चा में हैं। यशस्वी जायसवाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर नीतीश रेड्डी के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
तस्वीरों के साथ यशस्वी ने कैप्शन लिखा, “Just us, making memories between destinations.” यानी “बस हम, मंजिलों के बीच यादें बनाते हुए।” इस कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया और दोनों खिलाड़ियों की बॉन्डिंग की जमकर तारीफ हो रही है।
भारतीय क्रिकेट के ये दोनों युवा खिलाड़ी भविष्य के बड़े सितारे माने जा रहे हैं। मैदान पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ उनकी दोस्ती भी क्रिकेट प्रेमियों को काफी पसंद आ रही है।
फैंस सोशल मीडिया पर तस्वीरों पर लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं और दोनों खिलाड़ियों की जोड़ी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बता रहे हैं। तस्वीरों ने एक बार फिर दिखा दिया कि क्रिकेट सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि दोस्ती और यादों का भी नाम है।
खबरें और भी हैं...