अपना राज्य चुनें
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की दिल्ली दौड़ तेज, भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
मध्यप्रदेश 5 2 days ago

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। भाजपा के भीतर इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।जानकारी के अनुसार, दतिया में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की नाराजगी के बीच शनिवार रात नरोत्तम मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से लंबी चर्चा की। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए।दिल्ली में सोमवार को नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद दतिया उपचुनाव को लेकर नए राजनीतिक समीकरणों की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, मुलाकात के बाद किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दतिया उपचुनाव को लेकर जल्द ही कोई अहम फैसला सामने आ सकता है।अब सभी की निगाहें भाजपा नेतृत्व के अगले कदम और दतिया उपचुनाव से जुड़े संभावित फैसले पर टिकी हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...