बिहार की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज कर ली है। 28वें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर ने निर्णायक बढ़त बना ली, जिसके बाद उनकी जीत लगभग तय हो गई है।
मतगणना के अनुसार, प्रशांत किशोर को 59,213 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा से वे 19,419 वोटों की मजबूत बढ़त बनाए हुए हैं। अब केवल 3 राउंड की मतगणना शेष है और इतने बड़े अंतर को पाटना लगभग असंभव माना जा रहा है।
इस जीत के साथ प्रशांत किशोर पहली बार बांकीपुर विधानसभा से विधायक बन गए हैं। उनकी पार्टी जन सुराज के लिए यह चुनाव परिणाम बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है और बिहार की राजनीति में इसे एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
अंतिम और आधिकारिक परिणाम चुनाव आयोग द्वारा सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद जारी किए जाएंगे।
खबरें और भी हैं...