अपना राज्य चुनें
बांकीपुर उपचुनाव: शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर आगे, BJP के गढ़ में कड़ी टक्कर
राजनीति 7 15 hours ago

बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। यह सीट लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विधानसभा से इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव कराया गया।

बांकीपुर सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। शुरुआती रुझानों में प्रशांत किशोर की बढ़त ने बिहार की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम आना बाकी है।

यह उपचुनाव सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि बिहार की बदलती राजनीतिक तस्वीर और जन सुराज की ताकत की भी बड़ी परीक्षा माना जा रहा है। दूसरी ओर, भाजपा इस सीट पर अपना तीन दशक से अधिक का वर्चस्व कायम रखने की कोशिश में है। अंतिम नतीजों पर पूरे देश की नजर बनी हुई है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...