अपना राज्य चुनें
गुजरात के मांजलपुर उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, सतीश पटेल ने 30,599 वोटों से दर्ज की शानदार जीत
राजनीति 5 11 hours ago

गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल ने कांग्रेस प्रत्याशी भीखाभाई रबारी को 30,599 वोटों के बड़े अंतर से हराकर सीट पर कब्जा बरकरार रखा।

मतगणना के दौरान कुल 20 राउंड में वोटों की गिनती हुई। शुरुआती राउंड से ही सतीश पटेल लगातार बढ़त बनाए रहे और अंतिम राउंड तक अपनी बढ़त को निर्णायक जीत में बदल दिया।

चुनाव परिणाम के अनुसार, भाजपा के सतीश पटेल को 55,084 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 24,485 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा ने 30 हजार से अधिक वोटों के अंतर से यह सीट अपने नाम कर ली।

हालांकि, बिहार के बांकीपुर और मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव में भाजपा को झटका लगा, लेकिन गुजरात के मांजलपुर में मिली इस बड़ी जीत ने पार्टी को महत्वपूर्ण राजनीतिक बढ़त दिलाई है।

 

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...