अपना राज्य चुनें
मुकेश अंबानी की रिलायंस ने लॉन्च किया जॉयलैंड फ्लेवर्ड मिल्क, कीमत सिर्फ 20 रुपये
बिज़नेस 11 2 days ago

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने फ्लेवर्ड मिल्क बाजार में कदम रख दिया है। कंपनी की FMCG यूनिट रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने तमिलनाडु में जॉयलैंड फ्लेवर्ड मिल्क लॉन्च किया है। सॉफ्ट ड्रिंक और आइसक्रीम के बाद यह रिलायंस का नया प्रोडक्ट है।
जॉयलैंड फ्लेवर्ड मिल्क की कीमत 20 रुपये रखी गई है। शुरुआत में यह स्ट्रॉबेरी और वनीला जैसे फ्लेवर में उपलब्ध होगा। कंपनी का उद्देश्य किफायती कीमत पर ग्राहकों को स्वाद और गुणवत्ता वाली डेयरी ड्रिंक उपलब्ध कराना है।
इस बाजार में रिलायंस का मुकाबला अमूल, मदर डेयरी, आईटीसी और अन्य स्थापित ब्रांडों से होगा। कंपनी ने फिलहाल तमिलनाडु से इसकी शुरुआत की है। आगे इसे देश के दूसरे बाजारों में भी पहुंचाने की योजना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में फ्लेवर्ड मिल्क का बाजार 2026 में करीब 8,360 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में रिलायंस की एंट्री से इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है।
कंपनी इससे पहले कैम्पा सॉफ्ट ड्रिंक और बॉम्बे क्रीमरी आइसक्रीम के जरिए भी अपने FMCG कारोबार का विस्तार कर चुकी है। अब देखना होगा कि जॉयलैंड ग्राहकों के बीच कितनी लोकप्रियता हासिल करता है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...