आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। टूर्नामेंट शुरू होने में अब एक साल से भी कम समय बचा है और इससे पहले भारतीय टीम लगातार वनडे सीरीज खेल रही है।
इसी क्रम में भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज का कार्यक्रम घोषित किया गया है। यह सीरीज भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद खेली जाएगी।
दोनों टीमों के बीच पहला वनडे 13 दिसंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 16 दिसंबर को चेन्नई के एम. चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में होगा। सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे 19 दिसंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
वनडे सीरीज के बाद भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। पहला टी20 मुकाबला 22 दिसंबर को राजकोट में होगा। दूसरा टी20 कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला 27 दिसंबर को पुणे में आयोजित किया जाएगा।
इस दौरे के जरिए भारतीय टीम को वनडे विश्व कप 2027 से पहले अपनी टीम संयोजन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने का अहम मौका मिलेगा।
खबरें और भी हैं...