अपना राज्य चुनें
Delhi Weather Update: राजधानी में बारिश के आसार, 17 सितंबर तक जारी रह सकता है मौसम का असर
देश 6 13 hours ago

दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम सुहाना रहा, लेकिन उमस और बादलों के बीच कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। India Meteorological Department यानी IMD के मुताबिक, 14 से 17 सितंबर के बीच Delhi, Haryana, Chandigarh और Punjab में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

14 सितंबर को दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 16-17 सितंबर को उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधि और बढ़ सकती है।

देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। Gujarat, Maharashtra, Odisha, Kerala और Northeast समेत कई क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...