अपना राज्य चुनें
मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, टेक्सटाइल और रोजगार को लेकर हुई अहम चर्चा
मध्यप्रदेश 5 9 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से अलग-अलग मुलाकात की।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ बैठक में मध्य प्रदेश में टेक्सटाइल सेक्टर के विस्तार, नए निवेश को आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को गति देने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वस्त्र उद्योग की संभावनाओं और निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी भी साझा की। टेक्सटाइल क्षेत्र के विस्तार से रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर भी जोर दिया गया।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन और रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

बैठकों में केंद्र और राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय के जरिए औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगारपरक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...