अपना राज्य चुनें
BRICS Summit में PM Modi का बड़ा संदेश, बोले- किसी के खिलाफ नहीं है BRICS
विदेश 4 18 hours ago

नई दिल्ली के Bharat Mandapam में 18वें BRICS Summit के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने कहा कि BRICS किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने वाला मंच है। उन्होंने BRICS देशों की एकता और सहमति को ठोस नतीजों में बदलने और अगले 20 वर्षों के लिए महत्वाकांक्षी एजेंडा तैयार करने पर जोर दिया।

Summit में China के राष्ट्रपति Xi Jinping, Russia के राष्ट्रपति Vladimir Putin समेत BRICS देशों के नेता मौजूद रहे। बैठक के दौरान सदस्य देशों के बीच एक संयुक्त घोषणा पर सहमति बनने की भी जानकारी सामने आई है। अलग-अलग मुद्दों पर सदस्यों के मतभेदों के बावजूद India ने आम सहमति बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Xi Jinping करीब सात साल बाद India पहुंचे हैं। उनका यह दौरा 2020 के Galwan clash के बाद पहला India visit है। Xi की यात्रा को India-China Relations में सुधार की कोशिशों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच 2024 में सीमा पर सैन्य disengagement के बाद रिश्तों को धीरे-धीरे स्थिर करने के प्रयास जारी हैं।

BRICS Summit के दौरान Modi और Xi की द्विपक्षीय बैठक भी महत्वपूर्ण रही, जिसमें दोनों देशों के संबंधों, व्यापार और सीमा से जुड़े मुद्दों पर आगे की दिशा पर चर्चा की उम्मीद की गई। India-China के बीच व्यापार जारी रहने के बावजूद दोनों देशों के बीच बड़ा trade imbalance एक प्रमुख मुद्दा बना हुआ है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...