अपना राज्य चुनें
Air India घटना के बाद DGCA का बड़ा फैसला, जुलाई 2027 तक सभी पायलटों की होगी ड्रग स्क्रीनिंग
बिज़नेस 2 52 minutes ago

Air India के Phuket-Delhi flight incident के बाद नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पायलटों की psychoactive substance screening को लेकर बड़ा कदम उठाया है। DGCA ने सभी एयरलाइंस को अपने पायलटों की एक बार ड्रग स्क्रीनिंग कराने का निर्देश दिया है। यह प्रक्रिया जुलाई 2027 तक पूरी करनी होगी। मौजूदा नियमों के तहत हर साल पायलटों और अन्य संबंधित विमानन कर्मियों के एक तय हिस्से की random testing की जाती है। नए निर्देश के तहत सभी एयरलाइंस के पायलट इस विशेष screening exercise के दायरे में आएंगे। देश की commercial airlines में 12 हजार से अधिक पायलट कार्यरत हैं। यह फैसला 4 अगस्त को हुए Air India Phuket-Delhi flight incident के बाद आया है। उड़ान के दौरान विमान में तीनों hydraulic systems में कुछ समय के लिए pressure loss हुआ था, जिसके बाद करीब 300 फीट का altitude variation हुआ। घटना में 24 लोग घायल हुए थे। बाद की जांच में flight के pilot-in-command के psychoactive substance test का परिणाम non-negative पाया गया और confirmatory test में substance use की पुष्टि हुई। हालांकि जांच में अभी तक इस test और विमान की technical समस्या के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं हुआ है। Civil Aviation Minister K Rammohan Naidu ने भी कहा है कि psychoactive substance testing से जुड़े revised norms को stakeholders के साथ चर्चा के बाद सितंबर के अंत तक finalise करने की उम्मीद है। इससे aviation sector में pilot safety और fitness से जुड़े नियमों को और सख्त किए जाने का रास्ता साफ हो सकता है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...