अपना राज्य चुनें
भारत की 7.8% GDP Growth पर IMF की तारीफ, नए Data System को बताया सकारात्मक कदम
बिज़नेस 4 2 hours ago

भारत की GDP Growth और आर्थिक आंकड़ों को लेकर जारी बहस के बीच International Monetary Fund (IMF) की टिप्पणी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। IMF ने भारत के आर्थिक आंकड़ों को आधुनिक बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का स्वागत किया है। खास तौर पर नए Index of Industrial Production (IIP) और Producer Price Index (PPI) को GDP के अनुमान को बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम बताया गया है। IMF की Communications Director Julie Kozack ने कहा कि नए IIP और PPI Series को शामिल किए जाने से भारत के GDP Estimates की सटीकता में सुधार हो सकता है। उन्होंने भारत के Statistical Framework और Data Quality को लगातार मजबूत करने की जरूरत पर भी जोर दिया। वहीं, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की Real GDP Growth 7.8 प्रतिशत रही, जिसे IMF ने अपनी Staff Expectations से बेहतर बताया है। IMF के अनुसार यह मजबूत प्रदर्शन मुख्य रूप से Services Sector और Exports में उम्मीद से बेहतर गतिविधियों से जुड़ा रहा। IMF ने यह भी कहा कि ऊर्जा कीमतों के दबाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने मजबूती दिखाई है और भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक प्रमुख Growth Engine बना हुआ है। हालांकि, आर्थिक आंकड़ों की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए Statistical Framework को लगातार बेहतर करना जरूरी बताया गया है। भारत सरकार ने भी नई GDP Series में 2022-23 को Base Year रखते हुए नए Output PPI और Banking Services Price Index को शामिल किया है। इसके साथ Manufacturing Sector में Double Deflation Methodology को भी अपनाया गया है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...