टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत के पिता वी. शांताकुमारन नायर का शुक्रवार, 11 सितंबर की रात निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे और लंबे समय से दिल की बीमारी से जूझ रहे थे। परिवार से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, उनका कोच्चि के लिसी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां रात करीब 9:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वी. शांताकुमारन नायर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के रिटायर्ड जोनल मैनेजर थे। उनके परिवार में पत्नी टी. एन. सावित्रीदेवी और चार बच्चे दीपू, निवेदिता, दिव्या और एस. श्रीसंत हैं। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर फिलहाल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। पिता के निधन से एस. श्रीसंत और उनका परिवार गहरे शोक में है। क्रिकेट जगत से जुड़े लोगों और प्रशंसकों की ओर से परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं।
खबरें और भी हैं...