नई दिल्ली में चल रहे 18वें BRICS Summit के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi और चीन के राष्ट्रपति Xi Jinping के बीच आज, 12 सितंबर को अहम द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात शाम 5:45 बजे Bharat Mandapam में निर्धारित है। यह Xi Jinping की करीब सात साल बाद भारत यात्रा है।
इस बैठक पर भारत और चीन के संबंधों को लेकर खास नजर है। दोनों देशों के बीच 2020 के सीमा तनाव के बाद रिश्तों में सुधार की कोशिशें जारी हैं। अक्टूबर 2024 के सैन्य डिसएंगेजमेंट समझौते के बाद सीमा पर स्थिति को स्थिर करने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के प्रयास हुए हैं।
बैठक में LAC पर शांति और स्थिरता, सीमा प्रबंधन, व्यापार और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। दोनों देशों के बीच रणनीतिक आर्थिक संवाद को आगे बढ़ाने और व्यापार से जुड़े मुद्दों पर भी बातचीत हो सकती है।
खबरें और भी हैं...