जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाए जाने के 7 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय भारत की एकता, अखंडता और संवैधानिक समानता को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 और 35ए की विभाजनकारी व्यवस्था को समाप्त किया गया। यह फैसला “एक विधान, एक निशान, एक प्रधान” की मूल भावना को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम था।
उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख विकास, लोकतंत्र और समान अधिकारों की मुख्यधारा से जुड़े हैं। दोनों क्षेत्र अब ‘विकसित भारत’ के निर्माण में अपनी पूरी क्षमता और गति के साथ महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय ने राष्ट्रीय एकता को नई मजबूती दी है और देश के समग्र विकास के लिए नए अवसर भी प्रदान किए हैं।
खबरें और भी हैं...