अपना राज्य चुनें
भोपाल मंत्रालय में हुई MP मंत्रिपरिषद की बैठक, ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ शुभारंभ
मध्यप्रदेश 3 11 hours ago

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्रियों ने विभिन्न प्रशासनिक और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की तथा राज्यहित के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एजेंडे में शामिल विभिन्न प्रस्तावों और नीतिगत विषयों पर चर्चा की गई।

मंत्रिपरिषद की इस बैठक को राज्य सरकार के आगामी निर्णयों और विकास योजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...