दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने अपनी बढ़त और मजबूत कर ली है। 9वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 9 हजार से अधिक वोटों की बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं।
शुरुआती राउंड में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, कांग्रेस ने लगातार बढ़त बनाते हुए मुकाबले में मजबूत स्थिति हासिल कर ली। वहीं भाजपा के लिए अब वापसी की चुनौती और कठिन होती नजर आ रही है।
हालांकि, मतगणना अभी जारी है और अंतिम परिणाम चुनाव आयोग द्वारा सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद घोषित किया जाएगा। फिलहाल दतिया सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है।
खबरें और भी हैं...