अपना राज्य चुनें
एलन मस्क को एक दिन में ₹4.2 लाख करोड़ का झटका, टेस्ला के कमजोर नतीजों से घट गई नेटवर्थ
बिज़नेस 3 7 hours ago

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क को एक ही दिन में बड़ा वित्तीय झटका लगा है। टेस्ला और स्पेसएक्स के शेयरों में गिरावट के बाद उनकी कुल संपत्ति में करीब 44.4 अरब डॉलर (लगभग ₹4.2 लाख करोड़) की कमी दर्ज की गई।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, इस गिरावट के बाद एलन मस्क की कुल नेटवर्थ घटकर 745 अरब डॉलर रह गई है। पिछले महीने ही वह दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की वजह से चर्चा में थे।

इस गिरावट की मुख्य वजह टेस्ला के अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे रहे। कंपनी का रेवेन्यू अनुमान से बेहतर रहा, लेकिन मुनाफा और कैश फ्लो उम्मीद से कमजोर रहे, जिससे निवेशकों का भरोसा प्रभावित हुआ। नतीजों के बाद आफ्टर-मार्केट ट्रेडिंग में टेस्ला के शेयर करीब 5 प्रतिशत तक टूट गए। वहीं, साल 2026 में अब तक कंपनी के शेयर में लगभग 15 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।

तिमाही के दौरान टेस्ला का कुल रेवेन्यू 28.24 अरब डॉलर रहा, लेकिन प्रति शेयर आय (EPS) 0.33 डॉलर रही, जबकि बाजार को 0.51 डॉलर की उम्मीद थी। इसके अलावा कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी 5 प्रतिशत घटकर 1.11 अरब डॉलर पर आ गया।

कमजोर तिमाही नतीजों के बाद निवेशकों की बिकवाली बढ़ी, जिसका सीधा असर एलन मस्क की संपत्ति पर देखने को मिला।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...