अपना राज्य चुनें
हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट कस्टमर केयर को धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया
देश 7 23 hours ago

हैदराबाद के शमशाबाद एयरपोर्ट कस्टमर केयर को धमकी भरा ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया. ईमेल भेजने वाले ने दावा किया कि नीदरलैंड के एम्स्टर्डम से शमशाबाद पहुंचे कुआलालंपुर एयरवेज के विमान में एक मानव रहित बम रखा हुआ है, जिसे किसी भी क्षण विस्फोट से उड़ाया जा सकता है. धमकी भरे ईमेल की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए फ्लाइट को सेफ्टी के मद्देनजर आइसोलेशन बे (Isolation Bay) में शिफ्ट कर दिया और पूरे एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया.

अनाम शख्स द्वारा भेजे गए इस धमकी भरे ईमेल में दावा किया कि नीदरलैंड के एम्स्टर्डम से शमशाबाद पहुंचे कुआलालंपुर एयरवेज के विमान में एक मानव रहित बम रखा हुआ है, जिसमें किसी भी वक्त विस्फोट हो सकता है.

इस गंभीर चेतावनी के मिलते ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने तुरंत इमरजेंसी सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर विमान को मैन टर्मिनल से दूर आइसोलेशन बे में शिफ्ट कर दिया, जहां सुरक्षा अधिकारियों और टेक्निकल स्टाफ की टीम पूरे विमान के कोने-कोने को खंगालने में जुटी है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके. फिलहाल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है और जांच की प्रक्रिया अभी जारी है.

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...