केंद्र सरकार ने चांदी के इंपोर्ट को लेकर बड़ा फैसला किया है. केंद्र ने शनिवार को चांदी के इंपोर्ट के लिए अपनी मंजूरी जरूरी कर दी , जिससे इस मेटल को ‘फ्री’ से ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया गया है. दरअसल अप्रैल में सालाना आधार पर सिल्वर के इंपोर्ट में करीब 157 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. हाल ही में सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी (आयात शुल्क) को 6% से बढ़ाकर 15% किया है, ताकि इंपोर्ट को कंट्रोल किया जा सके और ऊर्जा व उर्वरक जैसी जरूरी वस्तुओं के लिए विदेशी मुद्रा बचाई जा सके.
खबरें और भी हैं...