इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब मध्य प्रदेश तक दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब ₹3 प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। नई दरें आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं।
इंदौर में पेट्रोल ₹109.81 और डीजल ₹95.02 प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और सिंगरौली में भी ईंधन के दाम बढ़े हैं। बढ़ती महंगाई से आम जनता, व्यापारी और कैब ड्राइवरों की चिंता बढ़ गई है।
खबरें और भी हैं...