अपना राज्य चुनें
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में रचा इतिहास, तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स 6 9 hours ago

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से इतिहास रच दिया। मुल्लांपुर में खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव ने ऐसी तूफानी पारी खेली, जिसने रिकॉर्ड बुक तक हिला दी।

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोक दिए। उनकी इस धमाकेदार पारी में 5 चौके और 12 लंबे छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा। खास बात यह रही कि उनके 97 में से 92 रन सिर्फ बाउंड्री से आए।

इस शानदार पारी के साथ वैभव ने IPL इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वैभव अब तक 65 छक्के लगा चुके हैं और उन्होंने क्रिस गेल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। गेल ने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे।

हालांकि वैभव IPL इतिहास का सबसे तेज टी20 शतक बनाने से चूक गए। अगर वो अपनी 29वीं गेंद पर शतक पूरा कर लेते, तो क्रिस गेल का 30 गेंदों वाला रिकॉर्ड टूट जाता। लेकिन प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर आउट होते ही उनका सपना अधूरा रह गया।

आउट होने के बाद वैभव काफी भावुक नजर आए। पवेलियन लौटते समय उन्होंने सिर पकड़ लिया और डगआउट में भी निराश बैठे दिखे। हालांकि शतक से चूकने के बावजूद उनकी इस पारी ने फैंस का दिल जीत लिया। विरोधी टीम के खिलाड़ी भी उनकी बल्लेबाज़ी की तारीफ करते नजर आए।

वैभव सूर्यवंशी की यह पारी अब IPL इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जा रही है और क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...