अपना राज्य चुनें
SRH vs RR Eliminator: किसकी होगी Qualifier 2 में एंट्री?
स्पोर्ट्स 4 4 hours ago

IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals के बीच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम Qualifier 2 में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर खत्म हो जाएगा।

SRH की शुरुआत इस सीजन बेहद खराब रही थी। शुरुआती चार मैचों में टीम सिर्फ एक जीत हासिल कर पाई थी। गेंदबाजी संघर्ष कर रही थी और बल्लेबाजी टॉप ऑर्डर पर निर्भर नजर आ रही थी। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली 57 रन की जीत ने पूरी कहानी बदल दी। इसके बाद SRH ने लगातार पांच मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की दौड़ में शानदार वापसी की।

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की शुरुआत लगातार चार जीत के साथ की थी। लेकिन बाद में टीम की लय बिगड़ गई। SRH के खिलाफ हार के बाद RR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लगातार दबाव वाले मुकाबले खेलने पड़े। हालांकि टीम ने मुश्किल हालात में वापसी कर खुद को एलिमिनेटर तक पहुंचाया।

इस मुकाबले में दोनों टीमों की बल्लेबाजी सबसे बड़ा हथियार होगी। RR इस सीजन पावरप्ले में सबसे तेज रन बनाने वाली टीम रही है, जबकि SRH दूसरे स्थान पर है। Abhishek Sharma, Ishan Kishan और Heinrich Klaasen शानदार फॉर्म में हैं। वहीं RR को युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi से बड़ी उम्मीदें होंगी, जिन्होंने पिछली भिड़ंत में SRH के खिलाफ 37 गेंदों में 103 रन ठोके थे।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो SRH ने इस सीजन RR को दोनों मुकाबलों में हराया है। इतना ही नहीं, SRH लगातार छह मैचों से RR के खिलाफ जीत दर्ज कर चुकी है। हालांकि RR का न्यू चंडीगढ़ में रिकॉर्ड शानदार है, जहां टीम अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि SRH अपनी जीत की लय बरकरार रखती है या RR दबाव वाले मुकाबलों में फिर कमाल दिखाती है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...