Droupadi Murmu ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित वर्ष 2026 के पहले सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में 66 पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस समारोह में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में Narendra Modi और Amit Shah सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
इस बार खेल जगत की 9 प्रमुख हस्तियों को पद्म सम्मान से नवाजा गया। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान Rohit Sharma को क्रिकेट में उनके शानदार योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान Harmanpreet Kaur को महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धियों और बेहतरीन कप्तानी के लिए पद्म श्री प्रदान किया गया।
पूर्व टेनिस खिलाड़ी Vijay Amritraj को खेल और खेल प्रशासन में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण मिला। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान Savita Punia और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता Praveen Kumar को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा हॉकी कोच बलदेव सिंह, सिलंबम विशेषज्ञ के पजानिवेल, बुंदेली मार्शल आर्ट संरक्षक भगवंदास रायकवार और दिवंगत विदेशी कोच व्लादिमेर मेस्तविरिशविली को भी पद्म सम्मान मिला।
खबरें और भी हैं...