IPL 2026 के Qualifier-1 में मंगलवार को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Gujarat Titans को 92 रनों से हराकर सीधे फाइनल में एंट्री कर ली।
गुजरात टाइटन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन RCB के बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज़ अपनाया। टीम को पहला झटका वेंकटेश अय्यर के रूप में लगा, लेकिन इसके बाद Virat Kohli और देवदत्त पडिक्कल ने पारी को संभाला। कोहली ने 43 रन बनाए, जबकि पडिक्कल ने 30 रनों का योगदान दिया।
इसके बाद कप्तान Rajat Patidar ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन ठोक दिए। वहीं Krunal Pandya ने 43 रनों की अहम पारी खेली। आखिरी ओवरों में जितेश शर्मा ने तेज रन बनाकर टीम का स्कोर 254/5 तक पहुंचा दिया।
255 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटन्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 51 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। Shubman Gill, Jos Buttler और वॉशिंगटन सुंदर जैसे बल्लेबाज़ बड़ी पारी नहीं खेल सके।
हालांकि Rahul Tewatia ने 68 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे। पूरी गुजरात टीम 19.3 ओवर में 162 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस जीत के साथ RCB ने IPL 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं गुजरात टाइटन्स अब क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर मैच के विजेता से भिड़ेगी।
खबरें और भी हैं...