अमेरिका में एक शख्स को अपनी पुरानी पैंट की जेब में एक पुरानी लॉटरी टिकट मिली. टिकट कुछ दिनों बाद ही एक्सपायर होने होने वाली थी. उस टिकट से शख्स को 57 करोड़ रुपये का जैकपॉट लग गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू जर्सी के इस शख्स ने पिछले साल एक पेट्रोल स्टेशन से लॉटरी टिकट खरीदी थी. बाद में टिकट कहीं खो गया. फिर उसने उस पर ध्यान भी नहीं दिया. महीनों तक उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उनके पास जैकपॉट जीतने वाले नंबर हैं.
शख्स को लॉटरी की समय सीमा खत्म होने से कुछ ही दिन पहले एक पुरानी पैंट में छिपा हुआ 5.9 लाख डॉलर (लगभग 57.11 करोड़ रुपये) का भूला हुआ टिकट एक पुराने पैंट की जेब से मिला. यह देख उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसे इतनी बड़ी रकम जीत ली है.
उस व्यक्ति ने पिछले साल मई में उस पेट्रोल पंप से टिकट खरीदा था. जहां वह अक्सर जाया करता था. हालांकि, उसने वह टिकट कहीं रख कर भूल गया और महीनों तक उसे पता ही नहीं चला कि उसके पास जैकपॉट जीतने वाले नंबर हैं.
खबरें और भी हैं...