अपना राज्य चुनें
बांग्लादेश का एक भैंसा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है लोग उसकी तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के
विदेश 5 13 hours ago

बांग्लादेश का एक भैंसा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. वजह है उसका नाम और उसकी हेयरस्टाइल. लोग उसकी तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लुक से कर रहे हैं. बांग्लादेश में बकरीद की तैयारियां चल रही हैं, ऐसे में इस भैंसे की भी कुर्बानी दी जानी है.

करीब 1500 पाउंड वजनी इस भैंसे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से बांग्लादेश के नारायणगंज इलाके में पहुंच रहे हैं. यह भैंसा जिया उद्दीन मृधा नाम के किसान के फार्म में रहता है, जो ढाका के पास स्थित है.

भैंसे के मालिक जिया उद्दीन मृधा ने बताया कि उसके सुनहरे और आगे की ओर झुके बालों की वजह से उनके भाई ने मजाक में उसका नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप’ रख दिया था. धीरे-धीरे यह नाम इतना लोकप्रिय हो गया कि लोग खास तौर पर उसी नाम से उसे देखने आने लगे.

मृधा ने बताया कि एक बार पांच दोस्तों का समूह फार्म पर आया था. उन्होंने कहा कि भैंसे की शक्ल और हेयरस्टाइल बिल्कुल डोनाल्ड ट्रंप जैसी लगती है. इसके बाद सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो गए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि मेरा भतीजा सिर्फ ‘डोनाल्ड ट्रंप’ को देखने के लिए एक घंटे नाव से सफर करके यहां आया था.

ईरान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बांग्लादेश के उस वायरल अल्बिनो भैंसे को लेकर तंज कसा है. ईरान इन रशिया अकाउंट ने पोस्ट में लिखा कि बेचारा! डोनाल्ड ट्रंप से तुलना होने के बाद बांग्लादेशी भैंसा परेशान हो गया.

हालांकि, इंटरनेट पर मशहूर हो चुके इस भैंसे की जिंदगी अब ज्यादा दिनों की नहीं बची है. चार साल के इस भैंसे को ईद-उल-अजहा के मौके पर कुर्बानी के लिए तैयार किया जा रहा है.

#donaldtrump #buffalo #bangladesh #iran #viralpost

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...