अपना राज्य चुनें
स्वास्थ्य मंत्री बनते ही निशांत कुमार का बड़ा एक्शन, PMCH प्राचार्य को पद से हटाया
बिहार 140 5 months ago

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार ने अपनी पहली बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को उनके पद से हटा दिया है।

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को पीएमसीएच के निरीक्षण पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में ड्यूटी के समय प्राचार्य डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह अनुपस्थित पाए गए।

बताया जा रहा है कि मंत्री ने बैठक के लिए उन्हें फोन पर संपर्क करने की भी कोशिश की, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह को प्राचार्य पद से हटा दिया गया।

इस कार्रवाई को राज्य सरकार द्वारा सरकारी अस्पतालों में जवाबदेही और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अस्पतालों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री के इस फैसले के बाद बिहार के स्वास्थ्य महकमे में प्रशासनिक सख्ती का संदेश गया है। आने वाले दिनों में अन्य सरकारी अस्पतालों में भी निरीक्षण अभियान तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...