IPL 2026 के मुकाबला नंबर 62 में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने 194 रनों का लक्ष्य 4 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेऑफ की रेस में अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 193 रन बनाए। टीम की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 21 गेंदों पर 46 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं कप्तान Riyan Parag ने 26 गेंदों में 51 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। विकेटकीपर बल्लेबाज Dhruv Jurel ने भी 53 रनों का अहम योगदान दिया।
हालांकि दिल्ली की ओर से Mitchell Starc ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके और राजस्थान को 200 के आंकड़े तक नहीं पहुंचने दिया।
194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को KL Rahul और Abishek Porel ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की। पोरेल ने 51 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 42 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली।
मध्यक्रम में कप्तान Axar Patel ने 18 गेंदों में 36 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। वहीं आशुतोष शर्मा ने सिर्फ 5 गेंदों पर नाबाद 18 रन बनाकर दिल्ली को जीत दिला दी।
इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 12 अंक हो गए हैं और टीम की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी कायम हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की राह अब और कठिन हो गई है।
खबरें और भी हैं...