अपना राज्य चुनें
Sunny Deol की फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का टीजर रिलीज, मेडिकल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे सनी
मनोरंजन 33 4 days ago

दिग्गज अभिनेता सनी देओल के 69वें जन्मदिन पर 19 अक्टूबर को उनकी आगामी फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ का टीजर रिलीज कर दिया गया। टीजर में सनी देओल एक बार फिर भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ते हुए दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में इस बार मेडिकल सिस्टम में कथित भ्रष्टाचार को कहानी का मुख्य आधार बनाया गया है।
कैसा है फिल्म ‘सूर्या’ का टीजर?
एक मिनट 17 सेकंड के टीजर की शुरुआत पुलिस सायरन की आवाज से होती है। इसके बाद सनी देओल जांच करते हुए नजर आते हैं। कहानी में एक लड़की अस्पताल के बेड पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती दिखाई देती है, जबकि सनी देओल अस्पताल के बाहर से उसे देखते हैं।

टीजर में कहानी उस समय नया मोड़ लेती है, जब सनी देओल की बेटी एक कार्यक्रम में नाचते हुए गिर जाती है। इसके बाद उसके इलाज और मेडिकल व्यवस्था से जुड़ी घटनाएं सामने आती हैं। कहानी में बेटी की मौत के बाद सनी देओल भ्रष्ट मेडिकल सिस्टम के खिलाफ लड़ाई शुरू करते दिखाई देते हैं।

फिल्म में सनी देओल का वही पुराना अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसमें वह अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं। टीजर में रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल और अन्य कलाकारों की भी झलक दिखाई देती है। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित बताई जा रही है।
फिल्म में कौन-कौन आएगा नजर?
‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ को कमल मुकुट प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन पद्मा कुमार मंगत ने किया है। इसके निर्माता दीपक मुकुट, हेमंत मुकुट, लोकेश मुकुट और कमल मुकुट हैं।

फिल्म में सनी देओल के साथ रवि किशन, प्रज्ञा जायसवाल, तोनूश्री, मनीष वाधवा, टीनू आनंद और जीशू सेन गुप्ता अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी ‘सूर्या’?
सनी देओल की यह फिल्म क्राइम थ्रिलर है। फिल्म के टीजर ने कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...