सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद अब इंदौर के शराब कारोबारियों ने लोगों से अवैध और नकली शराब से दूर रहने की अपील की है। कारोबारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुछ रुपये बचाने के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें। कारोबारियों का कहना है कि सस्ती शराब के लालच में लोग अवैध या नकली शराब खरीद लेते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों से केवल अधिकृत दुकानों से ही शराब खरीदने और संदिग्ध शराब से पूरी तरह बचने की अपील की है। कारोबारियों का संदेश साफ है कि 50-100 रुपये बचाने के लिए जिंदगी दांव पर न लगाएं। सागर में जहरीली शराब की घटना के बाद अवैध शराब के खिलाफ जागरूकता और कार्रवाई को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।
खबरें और भी हैं...