इंदौर, 3 सितंबर 2026: गोगा नवमी के अवसर पर इंदौर नगर निगम की विभिन्न सफाई कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों को ₹2-2 लाख की राशि के चेक वितरित किए गए। यह चेक महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने महापौर सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सौंपे।
सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया ने बताया कि शहर की विभिन्न सफाई कर्मचारी यूनियनों के पदाधिकारियों को यह राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम में सफाई कामगार यूनियन के प्रतिनिधियों ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया का आभार व्यक्त किया।
सफाई कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में सफाई कामगार कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष लीलाधर करोसिया, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा के मनोज सिरसिया, अनुसूचित जाति एवं निगम कर्मचारी कामगार संघ के निकेत गौहर, निगम कर्मचारी कामगार संघ के टी. बाबूलाल सिरसिया, मध्य प्रदेश सफाई कर्मचारी महासंघ एवं वाल्मीकि संघ के घनश्याम, मध्य प्रदेश श्रमजीवी सफाई कर्मचारी संघ के सुरेश लाहोरे और इंदौर नगर निगम सफाई संरक्षक कर्मचारी ट्रेड यूनियन के बबल वैध सहित अन्य पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने निगम की ओर से दी गई आर्थिक सहायता के लिए महापौर और अधिकारियों के प्रति आभार जताया।
खबरें और भी हैं...