मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने वित्त वर्ष 2025-26 में कमाई के मामले में नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने इस दौरान 10.1 अरब डॉलर यानी करीब ₹95,754 करोड़ का शुद्ध लाभ (Net Profit) दर्ज किया है। यह किसी भी भारतीय कंपनी द्वारा अब तक का सबसे अधिक वार्षिक मुनाफा माना जा रहा है।
देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस उपलब्धि के साथ भारतीय कॉर्पोरेट जगत में अपनी मजबूत पकड़ को और मजबूत कर लिया है। कंपनी के रिटेल, टेलीकॉम, डिजिटल और एनर्जी बिजनेस ने इस रिकॉर्ड प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई।
विशेषज्ञों का मानना है कि रिलायंस का यह प्रदर्शन भारतीय अर्थव्यवस्था और निवेशकों के भरोसे को भी मजबूती देगा। कंपनी लगातार नए सेक्टर्स में विस्तार कर रही है, जिससे आने वाले समय में इसके कारोबार में और तेजी देखने को मिल सकती है।
खबरें और भी हैं...