उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में इन दिनों धार्मिक आस्थाओं की वजह से नहीं, बल्कि कथित चढावा चोरी की वजह से सियासी अखाड़ें के केंद्र पर आ गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों की जांच के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी को 7 दिनों में प्राथमिक रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था और 6 दिन की जांच पूरी कर एसआईटी देर शाम शनिवार को वापस लौट गई. जानकारी के मुताबिक, राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी के आरोपों की जांच के लिए गठित एसआईटी 6 दिन की जांच पूरी कर शनिवार शाम अयोध्या से वापस लौट गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एसआईटी ने अपनी 6 दिन की जांच में लगभग 150 से ज्यादा लोगो से पूछताछ किया है.
खबरें और भी हैं...