यूपी के बरेली में हिंदू नाम बताकर युवती से शादी करने और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता शुक्रवार को SSP कार्यालय पहुंची और आरोपी युवक व उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि युवक ने पहले खुद को हिंदू बताकर उससे प्रेम संबंध बनाए और बाद में उसकी असली पहचान सामने आई। युवती को पता चला कि जिस युवक को वह राज गुप्ता समझ रही थी, उसका असली नाम कय्यूम है। युवती का कहना है कि आरोपी कई बार उसके कमरे पर पहुंचकर मारपीट कर चुका है और जान से मारने की धमकी भी देता रहा। कय्यूम ने उससे कहा कि अगर ज्यादा बोली तो टुकड़े करके फ्रीज में भर दूंगा।
खबरें और भी हैं...