अपना राज्य चुनें
‘हनुमान अंश’ की टीम ने CM Yogi से की मुलाकात, फिल्म की आध्यात्मिक यात्रा पर हुई चर्चा
राजनीति 10 2 days ago

नीम करोली बाबा के जीवन और भगवान हनुमान के प्रति उनकी भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की टीम ने मंगलवार को Lucknow में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर Dr. Vishal Chaturvedi और नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले अभिनेता Shobhinav Satyaa मौजूद रहे। टीम ने मुख्यमंत्री को फिल्म की विषयवस्तु और इसकी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में जानकारी दी।

CM Yogi को दिखाई फिल्म की झलकियां

मुलाकात के दौरान ‘हनुमान अंश’ की टीम ने CM Yogi को फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य भी दिखाए। इनमें Guru Gorakhnath Ji की वाणियों से जुड़े दृश्य और Nath Parampara से संबंधित प्रसंग शामिल थे।

निर्माताओं ने बताया कि फिल्म में बाबा नीम करोली के जीवन, उनकी आध्यात्मिक साधना और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अटूट भक्ति को केंद्र में रखा गया है। फिल्म में बाबा नीम करोली और नाथ परंपरा के संतों के ऐतिहासिक संबंधों और मुलाकातों को भी कहानी का हिस्सा बनाया गया है।

मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने फिल्म से जुड़े लोगों के प्रयासों की सराहना की और पूरी टीम को फिल्म की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Shobhinav Satyaa ने साझा किया शूटिंग का अनुभव

फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले Shobhinav Satyaa ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि शुरुआत में वह इस भूमिका को लेकर काफी डरे हुए थे। उन्हें चिंता थी कि दर्शक उन्हें इस किरदार में स्वीकार करेंगे या नहीं।

उन्होंने बताया कि शूटिंग शुरू होने के बाद जब लोग उन्हें ‘बाबा’ कहकर बुलाने लगे तो उनका आत्मविश्वास बढ़ा। शूटिंग के दौरान वह एक गांव के मंदिर में भी रुके और स्थानीय लोगों द्वारा दिया गया खाना खाया।

Shobhinav Satyaa के मुताबिक, शूटिंग के दौरान ऐसी परिस्थितियां बनती गईं कि वह लोगों को आशीर्वाद भी देने लगे।

अचानक मिला था नीम करोली बाबा का किरदार

Shobhinav Satyaa ने बताया कि फिल्म के लीड अभिनेता की तबीयत खराब होने के बाद नीम करोली बाबा का मुख्य किरदार उन्हें मिला। शुरुआत में उन्हें लेकर यह सवाल भी था कि जो लोग उन्हें Assistant Director के तौर पर जानते हैं, क्या वे उन्हें Lead Role में स्वीकार करेंगे।

हालांकि, फिल्म में उनके अभिनय को लेकर अब चर्चा हो रही है और ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर भी मजबूत प्रदर्शन कर रही है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...