अपना राज्य चुनें
रानी मुखर्जी और हेलन को मिला खास सम्मान, 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार में हुआ सम्मान
मनोरंजन 9 2 days ago

मुंबई के प्रभादेवी स्थित रविंद्र नाट्य मंदिर में बुधवार को 62वें महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मराठी और हिंदी सिनेमा से जुड़े कई दिग्गज कलाकारों और फिल्म जगत की हस्तियों को सम्मानित किया गया। इस समारोह में अभिनेत्री रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार से सम्मानित किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। रानी ने पुरस्कार स्वीकार करते हुए मराठी में अपना संबोधन शुरू किया और महाराष्ट्र को अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि बताया। रानी मुखर्जी ने अपने संबोधन में मुंबई के साथ अपने रिश्ते को भी याद किया। उन्होंने कहा कि इसी शहर ने उन्हें बचपन से लेकर अभिनेत्री बनने तक का सफर दिया और उनके जीवन में मुंबई की खास भूमिका रही है। उन्होंने अपना सम्मान महाराष्ट्र के लोगों, कलाकारों, तकनीशियनों, निर्देशकों और पूरी फिल्म इंडस्ट्री को समर्पित किया। वहीं, दिग्गज अभिनेत्री हेलन ने प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान की ओर से राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार स्वीकार किया। यह सम्मान सलीम खान को भारतीय सिनेमा में उनके लंबे और महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में वरिष्ठ संगीतकार पंडित हृदयनाथ मंगेशकर को चित्रपति वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार और अभिनेता-निर्देशक प्रसाद ओक को विशेष योगदान पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...