अपना राज्य चुनें
‘रामायण’ ScreenX और 4DX के 1300 सिनेमाघरों में होगी रिलीज, बनेगी पहली भारतीय ScreenX फिल्म
बॉक्स ऑफिस 138 3 months ago

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण पार्ट 1’ रिलीज से पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही है। फिल्म दुनियाभर में ScreenX फॉर्मेट में रिलीज होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनेगी। इसके साथ ही इसे 4DX फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा।

मेकर्स ने इस ग्लोबल रिलीज के लिए CJ 4DPLEX के साथ साझेदारी की है। डील के तहत ‘रामायण पार्ट 1’ को दुनियाभर के करीब 1300 ScreenX और 4DX सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।

फिल्म का पहला पार्ट नवंबर में रिलीज होने की तैयारी में है। भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी इसे बड़े स्तर पर रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...