अपना राज्य चुनें
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे
दिल्ली 33 2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे

चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का रीवा में बैठक लेकर करेंगे समीक्षा

कल सतना जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को सतना जिले के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ और चित्रकूट में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेंगे।

चित्रकूट में विगत दिनों से हो रही लगातार अतिवृष्टि से मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई हैं।प्रशासन और रेस्क्यू की एस डी आर एफ टीम बचाव और राहत के काम में जुटी हुई है।

मंदाकिनी नदी की बाढ़ से रामघाट से हनुमान धारा पहुंच मार्ग का पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

चित्रकूट में सेना के हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्य में सलग्न किए गए हैं।चित्रकूट में 6 आश्रय स्थलों पर जलभराव क्षेत्रों के रुकने भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था को गई हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...