अपना राज्य चुनें
सत्य निकेतन हादसे के बाद Delhi में MCD का एक्शन, Laxmi Nagar और Vishwas Nagar में अवैध PG का सर्वे
अपराध 13 4 days ago

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद Delhi में MCD ने अवैध PG और असुरक्षित आवासीय परिसरों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। Laxmi Nagar और Vishwas Nagar में MCD की टीमें जांच और कार्रवाई में जुटी हैं। Laxmi Nagar में चल रहे अवैध PG का Structural Survey करने के लिए MCD की टीम मौके पर पहुंची है।

इसी मामले के बीच National Human Rights Commission (NHRC) ने Delhi University के छात्रों, खासकर Delhi के बाहर से आने वाले छात्रों के लिए पर्याप्त और किफायती हॉस्टल सुविधाओं की कमी पर गंभीर संज्ञान लिया है।

आयोग ने Delhi Government के Chief Secretary और University Grants Commission (UGC) के Chairman को हॉस्टल सुविधाओं का विस्तार करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

72 हजार छात्रों के लिए हॉस्टल की कमी

यह मामला वर्ष 2025 में The Network for Access to Justice and Multidisciplinary Outreach Foundation की शिकायत के बाद NHRC के सामने आया था। शिकायत में बताया गया था कि Delhi University में करीब 72,000 Undergraduate Students हैं, जबकि उनके लिए उपलब्ध हॉस्टल सुविधाएं काफी सीमित हैं।

Delhi के बाहर से आने वाले छात्रों को अक्सर महंगे PG या निजी किराए के मकानों में रहने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इससे छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है और उनकी पढ़ाई व कल्याण पर भी असर पड़ सकता है।

NHRC ने मांगी Action Taken Report

NHRC ने इस मामले को छात्रों के Human Rights से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा माना था। 30 सितंबर 2025 को Priyank Kanoongo की अध्यक्षता वाली NHRC Bench ने मामले की सुनवाई की थी।

आयोग ने Human Rights Protection Act, 1993 की धारा 12 के तहत संबंधित अधिकारियों से Action Taken Report (ATR) मांगी थी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद अवैध PG और छात्रों के लिए सुरक्षित व किफायती आवास की व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। अब MCD की कार्रवाई और NHRC के निर्देशों के बाद संबंधित विभागों की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी।