Bangladesh Cricket Team ने अगले साल होने वाले ICC ODI World Cup की तैयारियों के बीच बड़ा बदलाव करते हुए अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ Litton Das को टीम का नया ODI Captain नियुक्त किया है। 31 वर्षीय लिटन दास अब Mehidy Hasan Miraz की जगह टीम की कमान संभालेंगे।
Mehidy Hasan Miraz ने जून 2025 से Bangladesh की वनडे टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, हाल ही में Zimbabwe के खिलाफ 2-1 से वनडे सीरीज़ हारने के बाद Bangladesh Cricket Board (BCB) ने कप्तानी में बदलाव का फैसला लिया।
मिराज के नेतृत्व में Bangladesh ने 20 वनडे मैचों में 10 जीत दर्ज की। इस दौरान टीम ने West Indies, Pakistan, Australia और New Zealand जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज़ जीतकर शानदार प्रदर्शन भी किया।
अब Litton Das के कंधों पर वनडे टीम को नई दिशा देने की जिम्मेदारी होगी। वह पहले से ही Bangladesh T20 Team के कप्तान हैं और अब दोनों सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम का नेतृत्व करेंगे। लिटन दास अब तक 104 वनडे मुकाबलों में 2,869 रन बना चुके हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उनकी कप्तानी में Bangladesh विश्व कप से पहले नई ऊर्जा और बेहतर प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरेगा।
खबरें और भी हैं...