Ramayan का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी भव्यता, शानदार VFX और दमदार स्टारकास्ट की जमकर तारीफ हुई। Ranbir Kapoor भगवान Ram, Yash Ravan और Sai Pallavi Sita के किरदार में दर्शकों को प्रभावित करते नजर आए। लेकिन ट्रेलर खत्म होने के बाद सबसे बड़ा सवाल एक ही रहा—Sunny Deol का Hanuman आखिर कहां है?
करीब 4 मिनट 10 सेकंड लंबे ट्रेलर में न तो Hanuman की कोई झलक दिखाई गई और न ही उनकी आवाज सुनाई दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मेकर्स से सवाल पूछने लगे कि आखिर इस अहम किरदार को ट्रेलर में क्यों नहीं दिखाया गया।
फैंस ने उठाए सवाल
ट्रेलर रिलीज होते ही कई फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर Hanuman की एक छोटी-सी झलक भी दिखाई जाती तो ट्रेलर का रोमांच कई गुना बढ़ जाता। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि मेकर्स ने जानबूझकर इस किरदार को छिपाया है ताकि दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी रहे।
कहानी से जुड़ी हो सकती है वजह
हालांकि मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी वजह फिल्म की कहानी हो सकती है।
Ramayan दो भागों में रिलीज होगी। Valmiki Ramayan के अनुसार Hanuman की एंट्री Sita Haran के बाद होती है, जब उनकी मुलाकात Ram और Lakshman से होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का पहला भाग भी Sita Haran तक की कहानी पर आधारित है। ऐसे में संभव है कि मेकर्स ने कहानी का रोमांच बनाए रखने के लिए Hanuman के किरदार को फिलहाल छिपाकर रखा हो।
दूसरे पार्ट में दिखेगा दमदार रोल
कुछ समय पहले Sunny Deol ने बताया था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और उनका लंबा शेड्यूल अभी बाकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे भाग में Hanuman का किरदार पूरी ताकत और भव्यता के साथ सामने आएगा।
यह भी संभावना जताई जा रही है कि फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स सिर्फ Hanuman के किरदार पर आधारित एक अलग टीजर जारी कर सकते हैं।
दिवाली पर रिलीज होगा पहला पार्ट
Ramayan का पहला भाग इस साल Diwali पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग अगले वर्ष रिलीज किया जाएगा। ऐसे में अब फैंस को उस पल का इंतजार है, जब पहली बार Sunny Deol बड़े पर्दे पर Hanuman के रूप में नजर आएंगे।
खबरें और भी हैं...