Commonwealth Games 2026 में भारत के लिए पुरुष Javelin Throw क्वालिफिकेशन राउंड से शानदार खबर आई है। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी Neeraj Chopra, Rohit Yadav और Yashveer Singh ने पुरुष जैवलिन थ्रो के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। तीनों भारतीय खिलाड़ियों ने टॉप-12 में जगह बनाकर पदक मुकाबले में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित की।
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता Neeraj Chopra ने अपने दूसरे प्रयास में 79.61 मीटर का थ्रो किया और पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल का टिकट पक्का होने के बाद उन्होंने अपना तीसरा प्रयास नहीं किया।
Rohit Yadav ने 78.37 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ नौवां स्थान हासिल किया, जबकि Yashveer Singh ने 78.36 मीटर का थ्रो कर दसवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। दोनों खिलाड़ियों ने भी अंतिम प्रयास नहीं किया क्योंकि वे पहले ही क्वालिफाई कर चुके थे।
क्वालिफिकेशन राउंड में Sri Lanka के Rumesh Pathirage ने 82.84 मीटर के थ्रो के साथ पहला स्थान हासिल किया। Grenada के Anderson Peters दूसरे और South Africa के Douw Smit तीसरे स्थान पर रहे। वहीं Pakistan के Arshad Nadeem 78.63 मीटर के साथ सातवें स्थान पर रहे।
ग्लासगो के ठंडे मौसम और तेज हवाओं के कारण कोई भी खिलाड़ी 84 मीटर के ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क को पार नहीं कर सका। ऐसे में शीर्ष 12 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
अब भारत की उम्मीदें फाइनल मुकाबले में Neeraj Chopra, Rohit Yadav और Yashveer Singh से पदक जीतने पर टिकी हैं। भारतीय दल एक साथ तीन खिलाड़ियों के फाइनल में पहुंचने से मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है।
खबरें और भी हैं...