अपना राज्य चुनें
बद्रीनाथ चढ़ावा गड़बड़ी मामला: SIT की बड़ी कार्रवाई, पूर्व BKTC अधिकारी के घर से नकदी और कीमती नजराने बरामद
ताजा खबरें 7 2 days ago

उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच तेज हो गई है। विशेष जांच दल (SIT) ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के पूर्व वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल के बदरीनाथ स्थित सरकारी आवास पर छापेमारी की।

जांच के दौरान टीम ने सरकारी आवास से मंदिर के कीमती नजराने, बहुमूल्य सामान और भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। बरामद सामग्री को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत पड़ताल जारी है।

SIT अधिकारियों का कहना है कि बरामद साक्ष्यों के आधार पर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। इस मामले में अन्य संभावित आरोपियों और वित्तीय लेनदेन की भी जांच की जा रही है।

श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े इस मामले ने प्रदेश में हलचल मचा दी है। जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण की तह तक पहुंचने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुटी हैं।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...