इंदौर। एरोड्रम क्षेत्र की रहने वाली पूर्वा सिंह ने Instagram पर The Touring Sites नाम से Thailand Trip का विज्ञापन देखा था। इसके बाद उन्होंने WhatsApp के जरिए आरोपियों से संपर्क किया। आरोपियों ने कम कीमत में Phuket, Thailand की ट्रिप और IndiGo के साथ कथित Collaboration का झांसा देकर युवती से अलग-अलग भुगतानों के जरिए करीब ₹43 हजार जमा करा लिए।इसके बाद आरोपियों ने दिल्ली से Phuket और इंदौर से दिल्ली की फ्लाइट से जुड़े दस्तावेज भी युवती को भेजे। लेकिन 6 जुलाई को जब पूर्वा इंदौर एयरपोर्ट पहुंचीं तो टिकट Invalid निकला।इसके बाद आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद मिले और कंपनी की बताई गई ई-मेल आईडी से भी संपर्क नहीं हो सका। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं...