भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्रिकेट इतिहास में एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। वह 200 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। यह उपलब्धि उन्हें पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों से अलग बनाती है।
दिलचस्प बात यह है कि अब तक कोई भी पुरुष क्रिकेटर 200 T20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेल पाया है। पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम है, जिन्होंने 163 मुकाबले खेले हैं।
भारत की ओर से पुरुष क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं। रोहित ने अपने करियर में 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
हरमनप्रीत कौर की यह उपलब्धि भारतीय महिला क्रिकेट के लिए गर्व का क्षण है और उनके लंबे एवं सफल करियर का प्रमाण भी।
खबरें और भी हैं...