अपना राज्य चुनें
इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम से पहले धमकी भरे ई-मेल, बम धमाके की दी गई चेतावनी
देश 12 11 hours ago

इंदौर: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले लाइव कार्यक्रम से पहले धमकी भरे ई-मेल मिलने का मामला सामने आया है। शहर के कई निजी स्कूलों की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर ये धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस और साइबर टीम जांच में जुट गई है।
ई-मेल में कार्यक्रम को लेकर दी गई धमकी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ई-मेल में दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम का जिक्र करते हुए धमकी दी गई है कि यदि यह शो आयोजित किया गया तो वहां बम धमाके किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि ये ई-मेल जीमेल आईडी से भेजे गए हैं।
साइबर टीम कर रही जांच
धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद साइबर टीम मेल भेजने वाले की पहचान करने और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ई-मेल कहां से और किसने भेजे हैं।
15 नवंबर को होना है दिलजीत दोसांझ का शो
गौरतलब है कि 15 नवंबर को इंदौर में दिलजीत दोसांझ का लाइव कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए आयोजकों की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। धमकी भरे ई-मेल सामने आने के बाद कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ाए जाने की संभावना है।

फिलहाल पुलिस और साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। धमकी की गंभीरता और ई-मेल भेजने वाले की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

अन्य खबरें खबरें और भी हैं...